उज्जैन शहर: भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव उज्जैन में, महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल और आशीर्वाद लिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख मास के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।उमेश यादव ने 8 बजे कहा कि वे अक्सर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं और उनका मानना है कि बाबा के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आ सकता।