कोल: इंदिरा नगर में छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की की हुई मौत, पुलिस को घटना की नहीं दी गई सूचना
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के इंदिरा नगर की है।जहां छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।लड़की की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर परिवार के लोग मृत अवस्था में लड़की को जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर पहुंचे,जहां इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर फारुख अंसारी के द्वारा निरीक्षण करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।