कोल: महुआ खेड़ा थाना पुलिस टीम ने देशी शराब की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण किया, शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ केथाना महुआखेड़ा पुलिस टीम ने देशी शराब की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से एक इन्वर्टर, बैटरी, डीवीआर, एलईडी, 10 पेटी देशी शराब, शराब बिक्री के 4200 रुपये और घटना में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया गया है।