दीगोद: सिमलिया पुलिस ने ढाबा गांव में प्राणघातक हमले के फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Jun 8, 2025 जिले के सिमलिया थाना इलाके के ढाबा गाँव मे जमीन विवाद में हुए प्राणघातक हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सिमलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सिमलिया थानाधिकारी सुरेश शर्मा ने रविवार शाम साढ़े 5 बजे बताया कि गत 6 मई को जमीन विवाद में ढाबा गांव में 2 पक्षो में लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमे फरियादी टीकमचंद माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी