दीगोद: बडौद कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व, दिया कौमी एकता व भाईचारे का संदेश, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
Digod, Kota | Jun 7, 2025 जिले के बडौद कस्बे में ईद-उल-अजहा का त्यौहार शनिवार सुबह 8 बजे बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में काज़ी रिजवान खान को घोड़ी पर बैठाकर जूलूस निकाला गया,जूलूस काज़ी साहब के चोक से रवाना होकर मुख्य बाजार , बस स्टैंड होता हुआ ईदगाह मस्जिद पहुंचा जहां पर शहर काज़ी अब्दुल हमीद साहब की सरपरस्ती में हाफिज ओक़ारी इम्तियाज रजा साहब द्वारा नमाज़ अदा कराई गई।