भोरे: भोरे क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई, कई गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी करते लोगों को पकड़ा, लगाया गया जुर्माना
भोरे विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी और बकाया राशि के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा तथा उन पर जुर्माना लगाया। मामले में भोरे के कनीय अभियंता सुदीप कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।