धामपुर: धामपुर के शेरकोट मार्ग पर राजपूताना रिसोर्ट के सामने एक चलती ई-रिक्शा बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Dhampur, Bijnor | Jun 21, 2026 धामपुर शेरकोट मार्ग पर राजपूताना रिसोर्ट के सामने एक चलती हुई ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। रविवार की सुबह करीब 8:00 इस मामले का एक वीडियो सामने आया। जिसमे ई रिक्शा में आग लगाती हुई नजर आ रही है चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ही रिक्शा आग का गोला बन गई