कांडी: चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल
Kandi, Garhwa | May 24, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव निवासी पानकली देवी चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि पानकली देवी परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मझिआँव से घर लौट रही थी। इसी क्रम में मझिआंव स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप चलती मोटरसाइकिल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।