मथुरा: कई दिनों से बत्ती गुल होने पर जनता का फूटा गुस्सा, मथुरा वृंदावन मार्ग पर लगाया जाम और मुर्दाबाद के लगाए नारे
जयसिंहपुरा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।इस भयंकर तपिश और अघोषित कटौती से परेशान कॉलोनीवासियों के सब्र का बांध आज आखिरकार टूट गया। गुस्साए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मथुरा-वृंदावन के मुख्य मार्ग पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क पर लंबा जाम लगने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए