रायबरेली: बाला गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
23 नवंबर शनिवार सुबह 7 सोशल मीडिया में महिलाओं के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाला का बताया जा रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया गया। परंतु वीडियो में देखा जा सकता है, कि महिलाएं लाठी और डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर मारपीट आमादा हो रही है। कानून व्यवस्था को तार तार कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।