हज़ारीबाग: डीसी हजारीबाग के निर्देश पर विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने चलाई मतदाता सूची में नाम चेक करने हेतु अभियान
हजारीबाग जिले के डीसी नैन्सी सहाय के निर्देश पर आज सोमवार 4 मार्च को हजारीबाग जिले के विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए अभियान चलाई गई है।बताया जाता है कि विभिन्न बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए सोशल मीडिया अभियान IamVerifiedVoter की शुरुआत आज से की गई है।