टेहरोली: बमनुआ में तेज रफ्तार कार नील गाय से टकराकर पलटी, एक की मौत और दो व्यक्ति घायल
थाना टहरौली क्षेत्र के बमनुआ ग्राम के पास आज गुरुवार समय 4 बजे अत्यधिक तेज रफ्तार कार क्रमांक DL 10 C J 8396 के सामने नीलगाय आ जाने पर तेज रफ्तार कार टकराते हुए अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क किनारे गिरने से एक व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र सूरज सिंह थाना सिरसा कलार जिला जालौन उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए