अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार जिले के किसानों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता लगातार की जा रही है। शनिवार को शाम 6 बजे दी गई जानकारी के अनुसार जिले को एनएफएल कंपनी की यूरिया की रैंक प्राप्त हुई है। रैक से 1271 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ है। डबललॉक केन्द्र अशोकनगर को 274 मे.टन, डबललॉक केन्द्र मुंगावली को 100 मे.टन।