नानपारा: नवाबगंज में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वन विभाग से पकड़ने की मांग की
नवाबगंज में मंगलवार को बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। नवाबगंज कस्बे और आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के झुंड अक्सर दुकानों पर पहुंचकर फल, सब्जी और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार खासे परेशान हैं।