गुना कोतवाली थाना के बड़े पुल के पास से दिनदहाड़े कोचिंग पढ़ने आए छात्र की साइकिल चोरी हो गई। 12 नवंबर को दोपहर के समय आलाप अकादमी के पास सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। छात्र कोचिंग पढ़ने आया था बाहर रखी पांच साइकिलों में मनपसंद की सबसे अच्छी ₹5000 कीमत की साइकिल चोर लेकर फरार हो गया। छात्र और उसके परिजनों ने कोतवाली में शिकायत की है।