कर्रा: सदर अस्पताल खूंटी में अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Karra, Khunti | Jun 19, 2025 अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल खूंटी में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए, आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सिकल सेल एनीमिया की जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि इस गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।