कर्रा: खूंटी के पूर्व विधायक ने राज्यपाल से राजभवन में भेंट कर ज्ञापन सौंपा
Karra, Khunti | Jun 17, 2025 राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) नियमावली-2025 में खूंटी जिले की मुंडारी भाषा को जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से हटाए जाने के निर्णय पर गंभीर आपत्ति जताई है।