दमोह: जेल में कैदी का शराब पीते वीडियो वायरल, जेल अधीक्षक ने कहा- जेल को बदनाम करने की साजिश
Damoh, Damoh | Sep 17, 2025 दमोह जिला जेल परिसर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक व्यक्ति शराब पीते नजर आ रहा है। मामले मे आज बुधवार शाम 5 बजे जेल उप अधीक्षक CL प्रजापति ने बताया कि जेल को बदनाम करने की साजिश को गई है। वह वीडियो जेल के अंदर नहीं बाहर का है। जिसमें रिहा हो चुका बंदी दिखाई दे रहा है। जेल के अंदर बंदियों को कुर्ता पहना टोपी लगाना अनिवार्य होता है। वह टी शर्ट पहने है।