जानसठ: मीरापुर पुलिस को स्क्रैप से भरे ट्रक की लूट की झूठी सूचना देना शिकायतकर्ता को पड़ा भारी, जांच के बाद पहुंचा जेल
मीरापुर पुलिस ने मंगलवार क़ो एक ऐसे शख्स को जांच पड़ताल के बाद जेल भेजा है,जिसने थाने में अपने ही स्क्रैप से भरे हुए ट्रक की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमें शिकायतकर्ता रामतीर्थ ने चालक के विरुद्ध स्क्रैप का माल गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।जांचपड़ताल मे जब मामला प्रकाश मे आया तो सबके होश उड़ गए।गबन माल सहित ट्रक शिकायतकर्ता के पास से मिला।