जानसठ: ककरौली गाँव के खुजेड़ा बस अड्डे पर बस की प्रतीक्षा कर रही एक छात्रा पर हमला,सूचना पर पहुंची पुलिस जांचपड़ताल मे जुटी
ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा बस स्टैंड पर सोमवार को उस समय मारपीट का मामला देखने को मिला,जब एक छात्रा रोजाना की भांति मुजफ्फरनगर कालेज मे जाने के लिए बस स्टेण्ड पर बस की प्रतीक्षा कर रही थी,तभी गांव से ही किसी विवाद के चलते मां और बेटे ने छात्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस जांच मे जुटी।