मथुरा: जिला कारागार में कैदी बना रहे श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और मोमबत्ती, कई कैदियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
जिला कारागार मथुरा पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के द्वारा बताया गया कि आगामी त्यौहार दीपावली को ध्यान में रखते हुए खजानी वेलफेयर सोसाइटी मथुरा के द्वारा 25 बंदियों को मोमबत्ती, दीपक एवं भगवान लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों के द्वारा मोमबत्ती, भगवान लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति एवं दीपक तैयार किए जा रहे है।