मथुरा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने संत प्रेमानंद महाराज से मिलकर स्वास्थ्य का हालचाल जाना, अपनी पदयात्रा को लेकर की चर्चा
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृन्दावन की परिक्रमा मार्ग स्थित उनके आश्रम कैली कुंज पहुंचे। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना। शास्त्री ने अपनी सनातन एकता पदयात्रा को लेकर महराज जी से चर्चा की।