नगीना: नगीना देहात के गांव टांडामाईदास के युवक की बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के आरोपी को किया गिरफ्तार।
Nagina, Bijnor | May 24, 2026 रविवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडामाईदास निवासी विमल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस मामल में उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव निवासी अरबाज को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई।