मंडी: मंडी में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी सैकड़ो महिलाएं ,उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी को सौंपा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Jan 29, 2024 नशा मुक्त हिमाचल अभियान को लेकर सोमवार को पन्नालाल रक्षा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले सैकड़ो महिलाओं ने जिला मुख्यालय मंडी में एक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया ।इस दौरान उपायुक्त मंडी अरिन्दम चौधरी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कपूर ने नशे के सौदागरों को चेतावनी दी है कि वह हिमाचल छोड़कर भाग जाए।