चाईबासा। सोमवार को 4 बजे चाईबासा हाता मुख्य मार्ग पर कुजू पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए।