करछना: भडे़वरा बाजार में ईट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल
करछना थाना के भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भडे़वरा बाजार में बृहस्पतिवार शाम 6:30बजे के करीब एक बड़ा हादसा हो गया। जहां कोहडार घाट वाया करछना संपर्क मार्ग से गुजरते समय ईट लदा ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर भडे़वरा बाजार में फल व सब्जी की दुकान लगाकर बैठे कुछ व्यापारियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में मड़वा गांव का रहने वाला सरदार सोनकर की मौत।