धनौरा: दो दिन से हो रही बारिश के कारण गांव खाद गुर्जर में भरभरा कर गिरा मकान, लाखों का हुआ नुकसान
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर में लगातार बारिश होने के कारण गरीब का मकान भर भर कर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचा ली वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। गांव खाद गुर्जर निवासी अनीता देवी पत्नी राजवीर सिंह ने बताया है कि 2 दिन से बारिश होने के कारण उनका मकान गिर गया है। मकान करने की आहत होने पर वह घर से बाहर निकाले।