धनौरा: गजरौला के गांव कूदैनी में बारिश के कारण किसान का मकान गिरा, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदैनी में धर्मवीर सिंह का परिवार रहता है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण धर्मवीर सिंह का मकान भरवारा कर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचा ली वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मकान गिरने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।