परबत्ता: हरियाणा फैक्ट्री हादसे में परबत्ता प्रखंड के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण फैक्ट्री हादसे में परबत्ता प्रखंड के बैसा गांव निवासी एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार 22 मई को प्लॉट नंबर