बड़गांव: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।