महाराजगंज: बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत
2 अप्रैल बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे एक बुजुर्ग महिला की डंपर के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। डंपर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परंतु पुलिस की सक्रियता के चलते टोल प्लाजा के निकट उसे पकड़ लिया गया। महिला अपने पति की बाइक में बैठकर बछरावां कस्बे की ओर जा रही थी। तभी बाइक से अचानक महिला नीचे गिर गई और डंपर की चपेट में आ गई।