शाहजहांपुर जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्र के साथ महानगर में स्थित बड़ी ईदगाह एवं छोटी ईदगाह पर नमाज संपन्न होने के साथ ईद उल फितर का त्योहार जिले में सकुशल संपन्न हो गया। इस मौके पर बच्चे बड़े बुजुर्गों ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज पढ़ी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए काम की तरक्की और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई।