शाहजहांपुर: सपाइयों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल फितर के मौके पर गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी
शाहजहांपुर महानगर स्थित बड़ी ईदगाह पर आज जिले के सफाईयों ने पहुंचकर ईद उल फितर के मौके पर लोगों को गले लगाया और ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां जनाब गजनफर अली सहित समाजवादी पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पर मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।