शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रौजा थाना पुलिस ने पैंतापुर रोड से एक अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गिरफ्तार किए गए जीशान उर्फ छोटे पुत्र रशीद निवासी हथौड़ा बुजुर्ग को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।