झालरापाटन: झालरापाटन में संत नामदेव जी का ज्ञान बोध दिवस मनाया गया
झालरापाटन में शुक्रवार को संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का ज्ञान बोध दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री नामदेव छीपा समाज झालरापाटन द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद मंदिर में आरती की गई और समाज बंधुओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल चित्तौड़ा ने दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।