इमामगंज: बिहार के बच्चे अब मजदूर नहीं, पदाधिकारी बनेंगे! नाज़िम खान ने कहा- मैंने पदाधिकारी बनाने की फ़ैक्टरी लगाई है
Imamganj, Gaya | Apr 18, 2026 इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बागेबार स्थित एलीट पब्लिक स्कूल में शनिवार को 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मोहम्मद नाज़िम खान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कह