मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू-गढ़वा को सौगात: संतरागाछी-खाटीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, यात्रियों को होगा लाभ
पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित सौगात के रूप में संतरागाछी–खाटीपुरा (जयपुर, राजस्थान) एक्सप्रेस ट्रेन को स्वीकृति मिल गई है। ट्रेन संख्या 18061/18062 साप्ताहिक रूप से चलेगी, जो संतरागाछी और टाटानगर से रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा (जयपुर) तक जाएगी। इस नई ट्रेन के परिचालन से पलामू और गढ़वा जिलों के लाखो