सिवनी: अभावों को पछाड़ नौशीन ने टूटी हॉकी स्टिक से अभ्यास कर भारतीय टीम में बनाई जगह
Seoni, Seoni | Apr 30, 2026 सिवनी के खेल मैदानों तक सीमित रहने वाला एक नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने को तैयार है। जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नौशीन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।