चित्तौड़गढ़: 3 मनरेगा श्रमिकों की मौत के मामले में जिप बोली, एक की ब्रैन स्ट्रोक- दूसरे की हृदय घात, तीसरे की PM रिपोर्ट का इंतजार
जिले में पिछले एक सप्ताह में तीन मनरेगा श्रमिकों की मौत के मामले में जिला परिषद में स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोरा ने बताया कि मानपुरा की नंदू बाई की मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक था जबकि बड़ी का खेड़ा के धनपुरी को हार्ट अटैक आया था। एक अन्य महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।