सुपौल: सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर सुपौल नगर परिषद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Supaul, Supaul | May 9, 2026 सुपौल नगर परिषद द्वारा सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुपौल नगर परिषद के सभागार में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।