पूरनपुर: तहसील परिसर में जिला पंचायत द्वारा जारी की गई आरसी वापस लेने व समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
शेरपुर कला रोड पर जिला पंचायत के द्वारा दुकानों के भूखंड आवंटन किए गए हैं। जिसमें पांच सौ रुपये प्रति दुकान का भूखंड लिया गया था। इसके बाद लोगों ने अपने खर्चे से दुकान का निर्माण कराकर अपना व्यवसाय कर भरण पोषण कर रहे हैं। 160 रुपए प्रति माह के हिसाब से सात वर्ष का किराया जिला पंचायत द्वारा वसूला जा चुका है विवाद के चलते मुकदमा न्यायालय में बिचाराधीन है।