शिकोहाबाद में नववर्ष के दृष्टिगत आबकारी विभाग ने बुधवार की दोपहर 2 बजे शिकोहाबाद क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने आकस्मिक जांच की ताकि अवैध रूप से मदिरा परोसने पर रोक लगाई जा सके। जांच के दौरान कहीं भी उल्लंघन नहीं पाया गया