हाथरस: नगर पालिका परिषद में फर्जी दस्तावेज के ज़रिए ठेकेदार द्वारा लिए जा रहे टेंडर को लेकर सभासदों ने DM से की शिकायत
नगर पालिका परिषद हाथरस में ठेकेदार द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर लिए जा रहे टेंडर को निरस्त कराने को लेकर नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 34 और वार्ड नंबर 35 के सभासदों ने डीएम से शिकायत की है। सभासदों ने कहा है कि वर्ष 2023 में मेला श्री दाऊजी महाराज का ठेका लेने वाले ठेकेदार की फर्म को पूर्व में हाथरस डीएम अर्चना वर्मा द्वारा ब्लैक लिस्ट किया गया था।