हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका और उसकी मां के साथ दो लोगों ने की छेड़छाड़, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका और उसकी मां के साथ दो लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई। न्यायालय में की गई शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 11 वर्षीय बालिका व उसकी मां का 30 अगस्त शुक्रवार के दिन जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।