हाथरस: तालाब चौराहे पर साइकिल सवार बुजुर्ग को टेंपो ने मारी टक्कर, राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को कराया गया अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहे पर साइकिल सवार बुजुर्ग को टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में बुजुर्ग को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायल बुजुर्ग का उपचार किया गया है।