खैरथल: राता खुर्द में बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन हुआ
राज्य सरकार के बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत इंस्पेक्ट्रा संस्था एवं जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे ग्राम राता खुर्द में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई इसके बाद पौधारोपण एवं जोहड़ में श्रमदान किया गया।