सुपौल: विश्व योग दिवस पर सुपौल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को दिलाई विश्व पहचान
Supaul, Supaul | Jun 21, 2026 सुपौल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सुपौल पहुंचे और स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।