नौबतपुर: नौबतपुर में भूमि सर्वे के दौरान हिंसक झड़प, 12 से अधिक घायल,एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने
नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित अदला गांव में भूमि सर्वेक्षण के दौरान बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एम्स पटना रेफर किया