लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में रविवार को सीतापुर रोड स्थित एनएच-30 पर बेहड़ा चक्की के पास सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे में इटौंजा निवासी मंजू देवी (58) गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि तीन बाइक और एक स्कूटी से छह दोस्त नीलांस वाटर पार्क जा रहे थे।