बेगूसराय: कारगिल भवन में DM रोशन कुशवाहा का विदाई कार्यक्रम आयोजित, कई संघ-संगठन हुए शामिल
कारगिल भवन में समाहरणालय कर्मियों समेत विभिन्न संघ-संगठन द्वारा डीएम रोशन कुशवाहा का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कर्मचारी महासंघ के मोहन मुरारी ने कहा कि दो वर्षों के कार्यकाल में डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले में कई विकासात्मक कार्य किये हैं. जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. नौकरी सेवाकाल में तबादला कार्य का एक हिस्सा है.